बेसिक शिक्षा विभाग जितना डिजिटल होता जा रहा है स्कैमर भी उतनी तेज़ी से नये नये तरीके से स्कैम करने की तरकीब निकाल रहे हैं।
दरअसल, लखनऊ से शिक्षा विभाग कॉल कर के विद्यालय की जानकारी जैसे शौचालय, यू-डायस, निपुण, डिजिटल बोर्ड आदि सूचना लेते हैं। उसी का लाभ डिजिटल स्कैमर उठा रहे हैं।
इस समय निपुण भारत सेल के नाम से कोई कॉल आये तो तुरन्त काट दीजिये। कोई भी बटन 1,2 ,9 न दबाएं । लखीमपुर के एक शिक्षक के 20 हज़ार रुपये खाते से उड़ गए। आश्चर्य की बात देखिए न कोई ओ टी पी आया और न कोई ए टी एम पिन।
इन नम्बर्स से ज्यादातर कॉल आ रही है। इसलिए सवधान रहने की ज़रूरत है।
7971341498
7971684005
7971684004
7971974713
7971395302
7971395303
7971341497
7971088540
7971834920
7971088539
797180.......
यह स्कैम कैसे काम करता है?
अपराधी सरकारी मिशन का नाम लेकर आपका भरोसा जीतते हैं और फिर सर्वे या वेरिफिकेशन के नाम पर आपसे बटन दबवाकर आपके फोन का एक्सेस ले सकते हैं या आपके बैंक खाते से जुड़ी जानकारी चुरा सकते हैं।
जागरूक बनें, सुरक्षित रहें! इस जानकारी को अधिक से अधिक शेयर करें ताकि हमारे शिक्षक साथी और आम नागरिक इस ठगी का शिकार न हों।
कुछ अतिरिक्त जरूरी जानकारी (For your awareness):
*निपुण भारत मिशन क्या है? यह भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की एक पहल है जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि देश का प्रत्येक बच्चा 2026-27 तक ग्रेड 3 के अंत तक मूलभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान (FLN) प्राप्त कर सके। सरकार इस मिशन के लिए व्यक्तिगत फोन कॉल करके ओटीपी या बटन दबाने की मांग कभी नहीं करती।
* बटन दबाने का खतरा: स्कैमर्स "Interactive Voice Response" (IVR) का इस्तेमाल करते हैं। जब आप कोई बटन दबाते हैं, तो यह कॉल को किसी स्कैमर को ट्रांसफर कर सकता है या आपके सिम कार्ड को क्लोन करने की कोशिश की जा सकती है।
शिकायत कहाँ करें?
* अगर आपको ऐसी कॉल आती है, तो आप Chakshu (चक्षु) पोर्टल पर इसकी रिपोर्ट कर सकते हैं (sancharsaathi.gov.in)।
* किसी भी वित्तीय धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
Post a Comment